ॐ ह्रीँ श्री शंखेश्वरपार्श्वनाथाय नम: દર્શન પોતે કરવા પણ બીજા મિત્રો ને કરાવવા આ ને મારું સદભાગ્ય સમજુ છું.........જય જીનેન્દ્ર.......

प्रथम देशना का विषय क्या था?

No automatic alt text available.

१.भगवान ऋषभ की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- ज्ञान, दर्शन, चारित्र, यतिधर्म, श्रावक धर्म।
२. अजित प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- धर्म ध्यान।
३. सम्भव प्रभु कीप्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- अनित्य भावना।
४. अभिनंदन प्रभु की देशना का विषय क्या था?
उत्तर- अशरण भावना।
५. सुमति प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- एकत्व भावना।
६. पदम प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- संसार भावना।
७. सुपार्श्व प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- अन्यत्व भावना।
८. चंद्रप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- अशुचि भावना।
९. सुविधि प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- आश्रव भावना।
१०. शीतलप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- सँवर भावना।
११. श्रेयांस प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- निर्जरा भावना।
१२. वासुपूज्य कीप्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- धर्म भावना।
१३. विमल प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- बोधि दुर्लभ भावना ।
१४. अनन्तप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- नवतत्व का स्वरूप ओर लोक भावना।
१५. धर्म प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- मोक्ष के उपाय, कषायों का स्वरूप।
१६. शान्ति प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- इन्द्रियजय के विषय।
१७. कूँथु भगवान की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- मनः शुद्धि।
१८. अर प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- राग, द्वेष, मोहजय।
१९. मल्लीप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- सामायिक साम्यता।
२०. मुनिसुव्रतप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- यति धर्म।
२१. नमि प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- श्रावक के करणीय।
२२. नेमि प्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- चारमहाविग़य, रात्रि भोजन तथा अभक्ष्य त्याग।
२३. पार्श्वप्रभु की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- चारव्रत, साठ अतिचार तथा पंद्रह कर्मों का वर्णन।
२४. भगवान महावीर की प्रथम देशना का विषय क्या था?
उत्तर- त्रिपदी अर्थात- उत्पाद,व्यय ओर धोव्य।
यतिधर्म, गृहस्थ धर्म ओर गणधर वाद।


BEST REGARDS:- ASHOK SHAH & EKTA SHAH
LIKE & COMMENT - https://jintirthdarshan.blogspot.com/
THANKS FOR VISITING.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.